KMC Language University : आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रतियोगिता का आयोजन

आपको बताते चलें कि प्रतियोगिता में तीन टीमें बनाई गई थीं  । प्रथम स्थान पर टीम C रही। जिसमें समर्थ अवस्थी, इक़रा तथा दीक्षा रहे। द्वितीय स्थान पर टीम B से महविश, शोभा तथा रुचि रहे एवं टीम A की नैंसी, मानसी और महिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

0
618

लखनऊ (राज्य मुख्यालय)  ।  देश की आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग ने सिविल सेवा दिवस पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया।

राजनीति शास्त्र विभाग की डॉ तबिंदा सुल्ताना ने बताया कि प्रश्न मुख्यतः तीन क्षेत्रों सिविल सेवा, राजनीति शास्त्र एवं बजट पर आधारित थे उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न संकाय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

आपको बताते चलें कि प्रतियोगिता में तीन टीमें बनाई गई थीं  । प्रथम स्थान पर टीम C रही। जिसमें समर्थ अवस्थी, इक़रा तथा दीक्षा रहे। द्वितीय स्थान पर टीम B से महविश, शोभा तथा रुचि रहे एवं टीम A की नैंसी, मानसी और महिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में इतिहास विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ पूनम चौधरी तथा हिंदी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ जहांआरा जैदी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन राजनीति शास्त्र विभाग की छात्रा अरीबा नदीम ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here