ट्विटर ने कश्मीर और लद्दाख को भारत के नक्शे से अलग किया

ट्विटर ने कैरियर पेज पर जो भारत का नक्शा हैं,इसमें जम्मू कश्मीर और लद्दाख नहीं हैं यानी बॉर्डर के बाहर दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। लेकिन अभी तक ट्विटर कि ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया हैं ।

0
976

लखनऊ / दिल्ली । सरकार के जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि ट्विटर कि वेबसाइट पर जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग देश दिखाया गया है, ट्विटर ने भारत के नक्शे से कश्मीर और लद्दाख को अलग कर दिया। ट्विटर और केंद्र सरकार के बीच चल रहे तनाव और बढ़ सकते हैं।इस बार भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर तनातनी हो सकती हैं।.

ट्विटर के करियर पेज पर ट्वीप लाइफ सेक्शन Tweep life section) में वर्ल्ड मैप हैं, यहां से कम्पनी ये दर्शाती है कि दुनिया भर में ट्विटर का टीम है।  इस मैप में इंडिया भी है,लेकिन भारत का नक्शा विवादित दिखाया गया है। इससे पहले भी लद्दाख को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया था, हालाकि बाद में इसे सही कर लिया गया था। 

वहीं भारत सरकार ने इस मुद्दे पर संज्ञान ले लिया है ।सरकार सूत्रों के माने तो सरकार इसे लेकर कई तथ्य जुटा रही हैं, जैसे नक्शे में कब बदलाव किए गए यह नक्शा कब website पर डाला गया ,वे कौन लोग हैं जिसने ट्विटर पर ये नक्शा अपलोड किया आखिर नक्शे के बदलाव के पीछे की मंशा क्या है ? 

अब चुकीं सरकार खुले तौर पर ट्विटर के विरोध में चुकी हैं।और रविशंकर प्रसाद ने यह साफ किया कि ट्विटर भारत को लेकर दोहरा रवैया रखता है, इसलिए ये विवाद एक बार फिर से तूल पकड़ सकता हैं। इससे पहले भी लद्दाख के हिस्से को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया था। हालाकि बाद में इसे ठीक कर लिया गया था। 

रविशंकर प्रसाद इस मामले पर बार बार कहते हैं कि ये ट्विटर के दोहरे मापदंड को दर्शाता है, उन्होने कहा था की ट्विटर कि मंशा ठीक नहीं लग रही है। ट्विटर ने कैरियर पेज पर जो भारत का नक्शा हैं,इसमें जम्मू कश्मीर और लद्दाख नहीं हैं यानी बॉर्डर के बाहर दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। लेकिन अभी तक ट्विटर कि ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here