सिर्फ फोटो खींच कर चालान नहीं होगा, अब फोटो के साथ वीडियो भी जरूरी

बता दें कि कई लोग इस बात की शिकायत कर चुके हैं कि यातायात पुलिसकर्मी फोटो खींचकर चालान कर देते हैं जबकि हम कोई नियम नहीं तोड़ रहे होते हैं। केंद्र के इस फैसले से इस मामले में पारदर्शिता आने की उम्मीद है।

0
641

लखनऊ / दिल्ली । यातायात पुलिसकर्मियों को अब नियम तोड़ते किसी वाहन का चालान करने के लिए उसकी तस्वीर लेने के साथ-साथ अब वीडियो भी बनाना होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने आम नागरिकों को बड़ी राहत दी है।

मंत्रालय की ओर से जारी नई अधिसूचना के अनुसार अब यातायात पुलिसकर्मी केवल फोटो खींचकर चालान नहीं कर सकेंगे। चालान करने के लिए उन्हें वीडियो भी बनाना होगा। इसके अलावा यातायात नियमों के उल्लंघन का नोटिस चालान करने के 15 दिन के अंदर भेजना होगा।

मंत्रालय ने अधिसूचना में यह भी कहा है कि सबूतों को तब तक रिकॉर्ड में रखना होगा जब तक संबंधित मामले का निपटारा नहीं हो जाता। बता दें कि कई लोग इस बात की शिकायत कर चुके हैं कि यातायात पुलिसकर्मी फोटो खींचकर चालान कर देते हैं जबकि हम कोई नियम नहीं तोड़ रहे होते हैं। केंद्र के इस फैसले से इस मामले में पारदर्शिता आने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here