उत्तर प्रदेश : Technical Education में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने प्राविधिक शिक्षा में रिक्त पदों की समीक्षा की तधा सहायता प्राप्त पालिटेक्नीको में आरक्षण नियमानुसार न होने पर पदों की भर्ती पर रोक लगाई। उन्होंने डिप्लोमा सेक्टर व डिग्री सेक्टर के रिक्त पदों का अधियाचन उ0प्र0 अधीनस्थ चयन आयोग को भेजा जाए। 868 पदों का अधियाचन उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा गया।

0
296

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बांट माप मंत्री श्री आशीष पटेल ने मंगलवार विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में प्राविधिक शिक्षा विभाग में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक के रिक्त पदों, स्वीकृत पदों एवं भरे हुए पदों की गहन समीक्षा की। उन्होंने डिप्लोमा और डिग्री सेक्टर के अधिकारियों से समूह क से घ तक के स्वीकृत,भरे एवं रिक्त पदों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन रिक्त पदों के सापेक्ष अभी तक अधियाचन आयोग को नही भेजा गया उन सभी रिक्त पदों का अधियाचन संबंधित आयोग को 31 मार्च तक अवश्य भेज दिया जाय।

उन्होंने जिन रिक्त पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरा जाना है उन पदों को 30 अप्रैल तक भर लिया जाय। उन्होंने कहा कि पदों के भरे होने से कार्मिक अपने कार्य को और अधिक ध्यान देते हुये कार्य को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा कर सकेगा। रिक्त पदों के भरे जाने से विभाग के कार्य और तेजी से संचालित होंगे तथा शैक्षिक संस्थानों में शिक्षण के स्तर को गुणवत्तापूर्ण किया जा सकेगा।

प्राविधिक शिक्षा मंत्री के निर्देश पर 868 पदों का अधियाचन उ0प्र0 अधीनस्थ चयन आयोग को भेजा गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार के नियमों व शासनादेश के अनुसार आरक्षण एवं रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही की जाय। सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निको में आरक्षण नियमानुसार न होने पर पदों की भर्ती पर रोक लगाई है।बैठक में प्रमुख सचिव श्री सुभाष चंद्र शर्मा, विशेष सचिव श्री अन्नावि दिनेश कुमार एवं श्री कृपा शंकर सिंह, संयुक्त सचिव श्री प्रभाकर मिश्रा, निदेशक प्राविधिक शिक्षा श्री के. राम सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here