दो मासूम बच्चों समेत पति-पत्नी ने आत्महत्या की

बताया जा रहा है कि अखिलेश गुप्ता मेडिकल संबंधित काम करते थे  काम के सिलसिले में अखिलेश रोजाना बाहर जाते थे सोमवार को मोहल्ले के लोगों ने जब किसी भी सदस्य को निकलते नही देखा तो उन्होने अखिलेश के घर बहार जाकर आवाज लगाई

0
1302

लखनऊ / शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बीते दिनों एक ही परिवार के 4 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली परिवार के चार सदस्यों के शव फांसी पर लटके हुए मिले मरने वालों में एक 12 साल का बेटा और 6 साल की बच्ची भी शामिल है।

पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी और कर्ज का मामला सामने आ रहा पुलिस ने कहा कि कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ हैं  पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी हैं घटना कोतवाली क्षेत्र कटरा इलाके की है।.

बताया जा रहा है कि अखिलेश गुप्ता मेडिकल संबंधित काम करते थे  काम के सिलसिले में अखिलेश रोजाना बाहर जाते थे सोमवार को मोहल्ले के लोगों ने जब किसी भी सदस्य को निकलते नही देखा तो उन्होने अखिलेश के घर बहार जाकर आवाज लगाई जब कोई प्रतिक्रिया नही मिली तो कुछ लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा फिर अखिलेश के परिचितो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। 

घर की छत पर परिवार के मुखिया अखिलेश गुप्ता मकान के जाल से लटके हुए मिले. उनकी पत्नी रेशु ग्रिल से फांसी पर लटकी हुई मिलीं. इसके अलावा 12 साल का बेटा शिवांक खिड़की की ग्रिल से लटका हुआ मिला, वहीं 6 साल की बच्ची अर्चिता भी खिड़की की ग्रिल से लटकी हुई मिली।

बताया जा रहा की यह प्री प्लान था क्योंकि सभी के सुसाइड का एक जैसा होना ये दर्शाता है की किसी प्लान के तहत घटना को अंजाम दिया गया है वही फोरेंसिक टीम मामले की जांच में कर रही हैं पोस्टमॉर्टम के बाद मौतों की असल वजह सामने आएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी । फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को जांच के लिए भेज दिया है और मामले की जॉच शुरु कर दी गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here