यूपी चुनाव 2022 : कार्यकर्ताओं में दिखा जोश, 400 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर साइकिल यात्रा पर निकले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा भाजपा में अपराधियों की भरमार है। वो 'मैनीफेस्टो' नहीं 'मनीफेस्टो' बनाते हैं। उनके लिए राजनीति एक व्यापार है। भाजपा की सरकार ने कोरोना के दौरान लोगों की मदद नहीं की और बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं।

0
996

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा में अपराधियों की भरमार है। वो ‘मैनीफेस्टो’ नहीं ‘मनीफेस्टो’ बनाते हैं। उनके लिए राजनीति एक व्यापार है। भाजपा की सरकार ने कोरोना के दौरान लोगों की मदद नहीं की और बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं।

समाजवादी आंदोलन के वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर साइकिल यात्रा पर निकलने से पहले पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 के चुनाव में सपा 400 सीटें जीतेगी। जनता भाजपा से नाराज है। भाजपा सरकार ने जनता को धोखा दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में अपराधियों की भरमार है। वो ‘मैनीफेस्टो’ नहीं ‘मनीफेस्टो’ बनाते हैं। उनके लिए राजनीति एक व्यापार है। भाजपा की सरकार ने कोरोना के दौरान लोगों की मदद नहीं की और बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं। इसके बाद अखिलेश यादव सपा कार्यालय से साइकिल यात्रा के लिए निकल पड़े। उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम मौजूद है।

बता दें कि आज प्रदेश की हर तहसील पर साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही भाजपा की नीतियों का विरोध जताया जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में समय और संसाधनों का दुरुपयोग करके लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई है। राजनीति की गरिमा को क्षति पहुंचाने के साथ झूठ और पाखंड के सहारे वैचारिक प्रदूषण फैलाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के कामों को अपना बताकर भाजने जनता को बरगलाने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा के जरिए अन्याय के खिलाफ  संघर्ष का ऐलान किया जा रहा है। प्रमुख रूप से आजम खां को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में रखने, अपराध और भ्रष्टाचार, महंगाई, महिला उत्पीड़न, कृषि कानूनों, आरक्षण पर प्रहार आदि का विरोध किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here