साहित्यकार धीरेन्द्र वर्मा के कृतियों का लोकार्पण, रेनबो RJ JP को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में जेपी पाण्डेय को सम्मानित किया गया प्रख्यात साहित्यकार भगवती चरण वर्मा के पौत्र चंद्रशेखर वर्मा  एवं रेडियो ऐंकर पारुल गोस्वामी शर्मा ने आरजे जेपी को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम दे कर समानित किया।

0
690

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) बीते दिनों उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने साहित्यकार धीरेन्द्र वर्मा  की पुस्तकों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उनकी कृति स्मृतिपथ का संपादित अंश सुनाया गया।

आपको बता दें कि स्मृतिपथ की आडियो रिकॉर्डिंग आकाशवाणी लखनऊ एफएम चैनल के रेडियो जॉकी एवं कलाकार जेपी पाण्डेय की आवाज़ में  की गई है।

कार्यक्रम में जेपी पाण्डेय को सम्मानित किया गया प्रख्यात साहित्यकार भगवती चरण वर्मा के पौत्र चंद्रशेखर वर्मा  एवं रेडियो ऐंकर पारुल गोस्वामी शर्मा ने आरजे जेपी को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम दे कर समानित किया।

इस अवसर पर न्यूज डॉन ने जेपी पाण्डेय के सहकर्मियों से बात की, आकाशवाणी लखनऊ एफएम ऐंकर एवं सुप्रसिद्ध कलाकार विजय शंकर अग्निहोत्री ने बधाई देते हुए कहा कि जेपी पाण्डेय आवाज़ की दुनिया के उम्दा कलाकार हैं ईश्वर उन पर आशीर्वाद बनाये रखें। एफएम रेनबो के आरजे अनवारुल हसन ने जेपी को दिल से बधाई दी जिसके लिए जेपी ने अनवारुल हसन का दिल से शुक्रिया अदा किया।

जेपी पाण्डेय के व्यस्त पलों के बीच हमारी रिपोर्टर ज़ीनत ने जेपी को कैच किया उनसे बात करते हुए रेडियो कलाकार जेपी पाण्डेय ने कहा, ये पल मेरी जिंदगी के लिए अविस्मरणीय रहेंगे उन्होंने सम्मान के लिए चन्द्रशेखर समेत कार्यक्रम के संयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम में इतिहासकार  रवि भट्ट ,  गोपाल सिन्हा, डॉक्टर विद्या बिंदु सिंह , हास्य व्यंग्य कवि सर्वेश अस्थाना व अन्य साहित्य के मूर्धन्य विद्वान उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here