सुनिए लखनऊ वालों! कलेक्टर साहब ने कहा है, घर में रहें बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें

विद्युत ब्रेकडाउन हेतु हेल्पलाइन नंबर 19 12 तथा अन्य किसी समस्या हेतु इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के नंबर 0512- 4523 000 पर जनता से समस्या दर्ज कराने के लिए कहा है एवं धैर्य पूर्वक निस्तारण की प्रतीक्षा करने के लिए भी निवेदन किया है ।

1
869

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । लगातार हो रही झमाझम लखनऊ के बारिश के चलते जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने निर्देश जारी किए हैं उन्होंने कहा है कि पिछली रात्रि से हो रही लगातार भारी वर्षा को देखते हुए जिले में अलर्ट जारी किये गये हैं।

उन्होंने कहा है कि अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक जाम वाले क्षेत्रों में जाने से बचे, खुले बिजली के तार खंभों से बचकर रहें, किसी भी सिविक समस्या जैसे जलभराव वृक्षापतन इत्यादि हेतु नगर निगम हेल्पलाइन नंबर 6389 300 137 / 13 89 300 138/ 6389 30139 पर कॉल कर सकते हैं।

उन्होंने विद्युत ब्रेकडाउन हेतु हेल्पलाइन नंबर 19 12 तथा अन्य किसी समस्या हेतु इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के नंबर 0512- 4523 000 पर जनता से समस्या दर्ज कराने के लिए कहा है एवं धैर्य पूर्वक निस्तारण की प्रतीक्षा करने के लिए भी निवेदन किया है ।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here