पंजाब अब भगवंत के भरोसे। शपथ ग्रहण के बाद बोले मान, सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है 

शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के अन्य नेता शामिल रहे। बता दे कि पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत हासिल की है।

0
432

लखनऊ /चंडीगढ़ /दिल्ली । आम आदमी पार्टी विधायक दल के नेता भगवंत मान ने पंजाब के17 वे मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को  शपथ ग्रहण की। पंजाब के गवर्नर बीएल पुरोहित ने मुख्यमंत्री मान को शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में शपथ दिलाई है।शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के अन्य नेता शामिल रहे। बता दे कि पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत हासिल की है।

शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री भगवत मान ने ट्वीट कर कहा कि सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है। शपथ ग्रहण समारोह में अपने भाषण में भगवत मान ने भगत सिंह के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि इश्क करना सब का पैदाइशी हक है क्यों ना इस बार वतन की सरजमी को महबूब बना लिया जाए।साथ ही भगवत मान ने कहा कि हमें आज से ही काम शुरू करना है एक भी दिन हमें बर्बाद नहीं करना है हमें पंजाब के विकास के लिए काम करना है।

बता दे कि भगवंत मान का जन्म एक सिख परिवार में 17 अक्टूबर 1973 को हुआ था। भगवत मान पेशे से एक अभिनेता और कॉमेडियन भी रह चुके हैं। भगवत मान ने 10 मार्च 2022 को धुरी विधानसभा से 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव को 58,206 के भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here