प्रधानमंत्री की इस बार दीयावाली कैसे और कहां!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों के साथ इस मौके पर मौजूद रह सकते हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही प्रधानमंत्री मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाने पर जोर देते आए हैं। उनकी कोशिश रहती है कि दिवाली जवानों के साथ मनाई जाए।

0
861

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली मनाने एलओसी पर जा सकते हैं। पीएम मोदी इस बार पाकिस्तान और चीन से लगे सिमाई इलाकों में तैनात भारतीय जवानों के साथ दिवाली मना सकते हैं। साथ ही वह जम्मू कश्मीर में एलओसी पर बनी आर्मी पोजिशन्स पर भी जा सकते हैं।

इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल जवानों के साथ घाटी की अलग-अलग जगहों पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। सीमांत इलाकों में प्रधानमंत्री ने जवानों से मुलाकात की थी और उन्हें मिठाइयां भी बांटी थीं। इस बार भी प्रधानमंत्री जवानों के साथ दिवाली मनाने घाटी रवाना हो सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों के साथ इस मौके पर मौजूद रह सकते हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही प्रधानमंत्री मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाने पर जोर देते आए हैं। उनकी कोशिश रहती है कि दिवाली जवानों के साथ मनाई जाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सीमा से सटे इलाकों में लाइन ऑफ कंट्रोल की चौकियों पर जवानों का हौसला बढ़ा सकते हैं। बीते साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के सीमांत इलाकों में जवानों से मुलाकात की थी और वहां जवानों के साथ वक्त बिताया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here