जम्मू कश्मीर में क़त्ल ओ गारत का दौर जारी, पत्नी समेत बीजेपी नेता को आतंकवादियों ने गोली मारी

कुल ग्राम बीजेपी सरपंच गुलाम रसूल दार किसान मोर्चा अध्यक्ष के भी अध्यक्ष थे।भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने अनंतनाग आतंकवादी हमले में गुलाम रसूल दाल और उनकी पत्नी की हत्या की निंदा की है।

0
536

लखनऊ / दिल्ली । जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को दिल दहलाने वाला हादसा हो गया है। सोमवार दोपहर को कुलग्राम भाजपा सरपंच और और उनकी पत्नी की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने जानकारी दी की अनंतनाग के लाल चौक इलाके में कुल ग्राम में आतंकियों ने रेडवानी बाला से सरपंच गुलाम रसूल दार और उनकी पत्नी जवाहर बेगम पर अंधाधुन गोली चलाई। इस हमले में सरपंच और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई।

आईजीपी, कश्मीर ,विजय कुमार ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा के दो बाइक सवार आतंकवादी इस बर्बर आतंकी हमले में शामिल थे। अधिकारी ने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि बता दे कि कुल ग्राम बीजेपी सरपंच गुलाम रसूल दार किसान मोर्चा अध्यक्ष के भी अध्यक्ष थे।भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने अनंतनाग आतंकवादी हमले में गुलाम रसूल दाल और उनकी पत्नी की हत्या की निंदा की है। ठाकुर ने कहा कि निर्दोष लोगों पर हमला और उनकी हत्या आतंकियों का हताशा को दर्शाता है। ठाकुर ने शोक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही पुलिस से जल्द से जल्द कार्यवाही करने की गुजारिश की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here