नौकरी चाहिए! तो आईये मेगा जॉब फेयर लखनऊ में

मेगा जॉब फेयर लखनऊ के इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ऐशबाग में शुक्रवार (4 मार्च) को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जायेगा।

0
921

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । बेरोजगारी और बेकारी के दौर में अगर नौकरी की कोई उम्मीद दिखाई दे तो उसे किसी चमत्कार से कम नहीं माना जाना चाहिए। ऐसी ही उम्मीद की किरण लेकर एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स ( AMP ) आया है। शाहीन अकादमी और इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के सहयोग से आगामी शुक्रवार को लखनऊ में  मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है।

AMP के एसएम शोएब ने हमारी संवाददाता आरिशा को बताया कि जॉब फेयर  में 18 साल से ज्यादा के अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार मनपसंद जॉब तलाश कर सकते हैं। उन्होंने ने बताया कि अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता दसवीं बारहवीं स्नातक एवं परास्नातक रखी गई है। अनुभव की कोई बाध्यता नहीं है फ्रेशर्स भी रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। मेले में रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, बैंकिंग, प्रबंधन, फाइनेंस सेक्टरों में सभी एन्ट्री लेवल की ओपनिंग उपलब्ध हैं।

आपको बता दें कि मेगा जॉब फेयर लखनऊ के इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ऐशबाग में शुक्रवार (4 मार्च) को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जायेगा। ये भी बताते चलें कि रोजगार मेले में मास्क पहनना जरूरी है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर सकते हैं:

http://www.ampindia.org/AMPJobForm

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here