Lock Down : यूपी में कोई ढ़ील नहीं

लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश का कहना है कि राजधानी में पूर्व की व्यवस्था ही लागू रहेगी। 

0
737

लखनऊ । सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री की शुक्रवार को हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई है. सूत्रों के अनुसार यूपी सरकार (UP Government) ने तय किया है कि वह प्रदेश में लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान कोई छूट नहीं देगी. यूपी में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है, इसे देखते हुए फिलहाल कोई छूट नहीं दी जाएगी. हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान अब तक नहीं आया है।

बता दें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आगरा में जिला प्रशासन लॉकडाउन के दौरान किसी भी नई रियायत को देने के पक्ष में नहीं है।

लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश का कहना है कि राजधानी में पूर्व की व्यवस्था ही लागू रहेगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here