श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : 30 अगस्त को कन्हैया 5247 साल के हो जायेंगे

30 अगस्त की मध्यरात्रि में रोहिणी नक्षत्र शास्त्रों में उल्लेखित है कि भगवान श्रीकृष्ण  का जन्म भाद्रपद माह में अष्टमी के दिन मध्य रात्रि रोहिणी नक्षत्र में हुआ था इस बार 29 अगस्त को रात्रि 09 बजकर 58 मिनट पर अष्टमी प्रवेश कर रही है जो अगले दिन 30 अगस्त को रात्रि 12 बजे तक रहेगी

0
814

लखनऊ / मथुरा। 30 अगस्त को कृष्ण कन्हैया 5247 साल पूरे कर 5248वें साल में प्रवेश करेंगे ज्योतिष गणितीय आकलन के मुताबिक भगवान कृष्ण द्वापर के अंत में धरती पर 125 वर्ष तक रहे, कलियुग की आयु 5117 वर्ष बताई गई है अगर इन दोनो को जोड़ लिया जाए तो कन्हैया जी की सही उम्र निकल आती है।

शास्त्रों में उल्लेखित है कि भगवान श्रीकृष्ण द्वापर के अंत में धरती पर 125 वर्ष तक रहे उनकी इस आयु 5117 वर्ष को जोड़ दिया जाए तो भगवान श्रीकृष्ण इस साल धरती पर अपने जीवन काल का 5247 वां वर्ष पूर्ण कर लेंगे 30 अगस्त को ब्रज मे मनाई जाने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वे 5248 वें वर्ष मे प्रवेश करेंगे। ज्योतिष गणित से इस बात की पुष्टि होती है प्राचीन निर्भय सागर पंचांग मे भी इस गणित का उल्लेख है l

30 अगस्त की मध्यरात्रि में रोहिणी नक्षत्र शास्त्रों में उल्लेखित है कि भगवान श्रीकृष्ण  का जन्म भाद्रपद माह में अष्टमी के दिन मध्य रात्रि रोहिणी नक्षत्र में हुआ था इस बार 29 अगस्त को रात्रि 09 बजकर 58 मिनट पर अष्टमी प्रवेश कर रही है जो अगले दिन 30 अगस्त को रात्रि 12 बजे तक रहेगी ऐसे में 30 अगस्त को जन्म के समय अष्टमी है तो 30 अगस्त की मध्य रात्रि मे रोहिणी नक्षत्र है 29 को स्मार्ता लोग श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे 30 अगस्त को वैष्णव लोग इस उत्सव से आनंदित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here