लखनऊ में मकान कब्जा ! सुशीला सोनी ने दारोगा पर दबंगों के साथ मिलकर मकान कब्जा का आरोप लगाया जबकि दारोगा ने सुशीला को ही दबंग बताया

वहीं दूसरी तरफ इस प्रकरण पर न्यूज डॉन की रिपोर्टर ज़ीनत ने पारा थाने के दारोगा से सुशीला सोनी के आरोपों पर उनका वर्जन जानना चाहा तो पारा दारोगा ने कहा कि सुधा तिवारी ने एक प्रार्थना पत्र दे कर सुशीला सोनी के खिलाफ दबंगों के साथ मिलकर मकानों पर कब्जा किए जाने की बात कही है और कारवाई की की मांग की है। 

0
663

लखनऊ ( राज्य मुख्यालय)  । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थानान्तर्गत मकान कब्जे को लेकर दो महिलाएं आमने-सामने आ गई हैं। सुशीला सोनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगायी है सुशीला सोनी ने पारा पुलिस पर दबंगों के साथ मिलकर फर्जी मुकदमें में फंसाने का आरोप लगाया है ।

सुशीला सोनी का कहना है कि सुधा तिवारी और उसके दबंग साथी अवैध तरीके से डूडा मकानों पर कब्जा करते है और जिनके नाम आवंटित है वह पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं उन्होंने बताया कि सुधा आनंद औ अमन तिवारी ने डूडा के मकानों पर कब्जा किया हुआ है। वहीं सुशीला सोनी का ये भी कहना है कि पारा पुलिस द्वारा फर्जी आरोपों के आधार पर  मुझे परेशान किया जा रहा है उन्होंने लखनऊ कमिश्नर से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

वहीं दूसरी तरफ इस प्रकरण पर न्यूज डॉन की रिपोर्टर ज़ीनत ने पारा थाने के दारोगा से सुशीला सोनी के आरोपों पर उनका वर्जन जानना चाहा तो पारा दारोगा ने कहा कि सुधा तिवारी ने एक प्रार्थना पत्र दे कर सुशीला सोनी के खिलाफ दबंगों के साथ मिलकर मकानों पर कब्जा किए जाने की बात कही है और कारवाई की की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here