लखनऊ वाली होली : DM पहुंचे वृद्धाश्रम, डीएम ने रंग बरसाये तो बुजुर्गों ने दीं दुआयें

लखनऊ के ज़िलाधिकारी DM Lucknow) ने वृद्धजनो से  संवाद कर  उनका हाल चाल प्राप्त किया।  उन्होंने वृद्धजनो को मिष्ठान भेंट कर होली की शुभकामनाये दीं बुजुर्गों ने भी ज़िलाधिकारी को आशीर्वाद दिया।

0
709

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । होली के पावन पर्व के अवसर पर लखनऊ के ज़िलाधिकारी  सूर्यपाल गंगवार  सरोजनीनगर स्थित व्योश्रेष्ठ मन्दिरम वृद्धाश्रम पहुंचे। उन्होंने समाज के बुजुर्गों के साथ होली मनाई। ज़िलाधिकारी को अपने पास देख कर वृद्धजन  भावुक हो गये।

लखनऊ के ज़िलाधिकारी DM Lucknow) ने वृद्धजनो से  संवाद कर  उनका हाल चाल प्राप्त किया।  उन्होंने वृद्धजनो को मिष्ठान भेंट कर होली की शुभकामनाये दीं बुजुर्गों ने भी ज़िलाधिकारी को आशीर्वाद दिया। जिलाधिकारी श्री गंगवार ने वृद्धजनो की स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं के लिए वृद्धाश्रम स्वास्थ्य कैम्प लगवाने के  निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर समरस एवं समर्थ समाज की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here