कभी पत्रकार कभी वकील बता कर महिला ने काटा बवाल

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई लोगों से  पूछताछ की है। पुलिस ने बताया कि बिना लाइसेंस के द ग्रैंड जेबीआर होटल के अंदर शराब की पार्टी हो रही थी। पुलिस के पहुंचने के बाद शराब के नशे में धुत महिला ने  पुलिस से बदसलूकी की।

0
674

लखनऊ । रंगों के पर्व होली का खुमार लखनऊ वासियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। राजधानी के विभूति खंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत द ग्रैंड जेबीआर होटल में सोमवार को एक महिला ने जमकर बवाल काटा।

आपको बता दें कि होटल द ग्रैंड जेबीआर (The Grand JBR) में होली की पार्टी चल रही थी। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान होटल के अंदर युवतियों और महिलाओं से छेड़खानी की गयी। शिकायत पर जब  पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उसके साथ भी बदसलूकी की गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई लोगों से  पूछताछ की है। पुलिस ने बताया कि बिना लाइसेंस के द ग्रैंड जेबीआर होटल के अंदर शराब की पार्टी हो रही थी। पुलिस के पहुंचने के बाद शराब के नशे में धुत महिला ने  पुलिस से बदसलूकी की।

कभी अपने आपको वकील तो कभी अपने आप को पत्रकार बताकर पुलिस वालों की वीडियो बना रही थी। सिंगापुर मॉल पुलिस चौकी इंचार्ज प्रमोद सिंह के समझाने के बाद भी महिला बदसलूकी करती रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here