बाराबंकी में नेशनल हाईवे पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

वाहन चालकों में नेत्र परीक्षण के प्रति विशेष उत्साह देखा गया उन्होंने  न्यूज डॉन ( News DON ) से बात करते हुए बताया कि, हमारे लिए ये आश्चर्यजनक रूप से सुखद अनुभूति है कि हमारे लिए सरकारें और समाज चिंतित हैं उन्होंने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस तरह के कार्यक्रमों की सराहना की और इसे सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए हरि गंगा फाउंडेशन (HG Foundation ) को शुभकामनाएं दीं। 

0
751

लखनऊ / बाराबंकी । भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और हरि गंगा फाउंडेशन ( HG Foundation) के संयुक्त तत्वावधान में लगातार दूसरे दिन सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 28 (NH 28) पर सफेदाबाद (बाराबंकी) के पास धरसेनिया में ट्रक एवं भारी वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

नेत्र परीक्षण शिविर में डॉक्टर चित्रांगदा सिंह के नेतृत्व में सुशील चंद्र पाठक एवं अमन वर्मा और उनकी ऑप्टिशियन टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे भारी वाहन चालकों की आंखों  की  निशुल्क जांच कर उनको चश्मे की सलाह दी। डॉक्टर के नुस्खे के आधार पर एचजी फाउंडेशन ने वाहन चालकों को चश्मा उपलब्ध कराया।

आपको बता दें कि सामाजिक संस्था एचजी फाउंडेशन ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर बाराबंकी के सफेदाबाद में सात दिवसीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया है।

वाहन चालकों में नेत्र परीक्षण के प्रति विशेष उत्साह देखा गया उन्होंने  न्यूज डॉन ( News DON ) से बात करते हुए बताया कि, हमारे लिए ये आश्चर्यजनक रूप से सुखद अनुभूति है कि हमारे लिए सरकारें और समाज चिंतित हैं उन्होंने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस तरह के कार्यक्रमों की सराहना की और इसे सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए हरि गंगा फाउंडेशन (HG Foundation ) को शुभकामनाएं दीं।

नेत्र परीक्षण शिविर ( Eye Checkup Camp) में समाज के जागरुक एवं जिम्मेदार लोगों के साथ साथ एनएसएस ( NSS ) के छात्रों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। कैंप में प्राथमिक शिक्षक संजीव त्रिपाठी, समाजसेवी मुलायम यादव एम एच् यू अंसारी, जितेंद्र पांडेय ,सर्वेश सोनी ,अरुण पाल उपस्थित थे। संस्था के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने सबके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here