Global Investors Summit यूपी में

आपको बता दें कि पहले दिन 10, दूसरे दिन 13 सत्र आयोजित होंगे।,आखिरी दिन 12 फरवरी को 11 सत्र आयोजित होंगे। भारत सरकार के कैबिनेट  मंत्री बदलते यूपी के विकास पर अपनी बात रखेंगे। 

0
302

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ( Global Investors Summit) का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय सम्मेलन 34 सत्रों पर आधारित यूपी के विकास के लिए समर्पित होगा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे । जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को तीन दिवसीय समिट का  समापन करेंगी।

Defence Minister of India Rajnath Singh

आपको बता दें कि पहले दिन 10, दूसरे दिन 13 सत्र आयोजित होंगे।,आखिरी दिन 12 फरवरी को 11 सत्र आयोजित होंगे। भारत सरकार के कैबिनेट  मंत्री बदलते यूपी के विकास पर अपनी बात रखेंगे।

10 फरवरी को जीआईएस का उद्घाटन सत्र ,पीएम मोदी करेंगे तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी, मंत्री नंद गोपाल नंदी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन को उद्योगपति मुकेश अंबानी, के.चंद्रशेखरन संबोधित करेंगे। साथ ही साथ कुमार मंगलम बिरला,आनंद महिंद्रा भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राजधानी लखनऊ के सांसद एवं देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ में बिजनेस फ्रेंडली मानसिकता बनी है। उन्होंने कहा कि जब तक किसी भी राज्य और शहर की क़ानून व्यवस्था अच्छी नहीं होगी तब तक उस क्षेत्र का विकास संभव नहीं’ है।

सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, इंवेस्टर्स समिट में आये हुए डेलिगेटस CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के लिए पहुंच रहे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया कि मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 5 कालिदास मार्ग पर बड़ी संख्या में डेलिगेट्स पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने मेहमानों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here