जीना इसी का नाम है…!

अभिनव सिंह ने कहा निश्चित रूप से यह परिस्थिति देश के लिए एक चुनौती है और इसका असर हमारी आर्थिक गतिविधियों पर भी पड़ा है लेकिन हमें इस चुनौती का सामना संयम सद्भावना एवं सामर्थ्य के साथ आपस में मिलजुल कर करना है।

1
1563

लखनऊ / गाजीपुर । वैश्विक महामारी कोरोना संकट से निपटने के लिए सरकार ने देश में संपूर्ण लॉकडाउन घोषित कर रखा है ऐसे में लोगों को खाने पीने की सामग्री मुहैया कराने के लिए सरकार के साथ साथ स्वयंसेवी संस्थाओं के अलावा राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी कोरोना वॉरियर्स के साथ कदम मिला कर चल रहे हैं। बुधवार को भाजपा के नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू के नेतृत्व में टीम रौज़ा द्वारा क्षेत्र के जरूरतमंदो को राशन सामग्री वितरित किया गया।

राशन किट वितरण के उपरांत अभिनव सिंह छोटू ने कहा कि वर्तमान समय मे हमारा देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन है जिसके कारण अति आवश्यक कामों को छोड़कर किसी चीज़ के लिए घर से बाहर जाने की इजाज़त नहीं दी जा रही है । हमारे देश में रोज कमाने,खाने वालों की संख्या पूरी आबादी का तकरीबन 65% से भी ज्यादा है ऐसे में सिर्फ सरकारों के भरोसे ही सब कुछ छोड़ देना हमारे नागरिक कर्तव्यों के साथ अन्याय है।

उन्होंने कहा निश्चित रूप से यह परिस्थिति देश के लिए एक चुनौती है और इसका असर हमारी आर्थिक गतिविधियों पर भी पड़ा है लेकिन हमें इस चुनौती का सामना संयम सद्भावना एवं सामर्थ्य के साथ आपस में मिलजुल कर करना है। उन्होंने कहा की इस विकट परिस्थिति में प्रत्येक सक्षम नागरिक का यह कर्तब्य है कि अपने आस पास के जरूरतमंदो को यथा संभव मदद कर कोरोना की इस लड़ाई में देश का साथ दें।

अभिनव सिंह ने गाजीपुर के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी  प्रेरणा से गाजीपुर क्षेत्र के कई जरूरतमंदो तक टीम रौज़ा द्वारा राशन किट पहुँचाया जा रहा हैं।

इस पहल में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ,भाजपा आईटी सेल के पूर्व जिला संयोजक विजय सिंह,भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष हर्षित सिंह, अविनाश सिंह सोनू, नीरज राय, प्रिंस सिंह , प्रशांत सिंह, हर्षित सिंह एवं लखनऊ के पत्रकार विवेक राय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here