UP Election 2022 : कॉग्रेस ने पहली सूची जारी की , 125 में 50 महिलाएं

प्रेस से बात करते हुए श्रीमती गॉधी ने कहा हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के ​जरिए उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें।

0
501

लखनऊ / दिल्ली । उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 50 महिलाएं हैं। चौंकाने वाला नाम उन्नाव रेप पीड़िता की मां का है। उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गॉधी ने उनको भी उन्नाव से प्रत्याशी बनाया है। वहीं, लखीमपुर में चीरहरण कांड की पीड़िता रितु सिंह को भी मोहम्मदी सीट से उम्मीदवार बनाया है। उधर, नोएडा से पंखुड़ी पाठक को भी प्रत्याशी बनाया है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे उम्मीदवारों की सूची नया संदेश है। 40% महिलाओं को रख 40% युवाओं को भी रखा गया। हमें आशा है कि इनके जरिए हम एक नई तरीके की राजनीति करेंगे। महिलाओं में जो टिकट दिए थे उसमें कुछ पत्रकार है कुछ अभिनेत्री हैं। समाजसेवी महिलाओं की सूची में वह महिलाएं भी शामिल है जिन्होंने संघर्ष किया है और उन पर अत्याचार भी हुआ है।

प्रेस से बात करते हुए श्रीमती गॉधी ने कहा हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के ​जरिए उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें।

प्रियंका गॉधी ने कहा हमने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें पीटा गया। उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी हमने टिकट दिया है।

लखनऊ सेंट्रल से कॉग्रेस उम्मीदवार सदफ जफर का जिक्र करते हुए कहा कि सदफ जाफर ने सीएए-एनआरसी के समय बहुत संघर्ष किया था। सरकार ने उनका फोटो पोस्टर में छपवाकर उन्हें प्रताड़ित किया। मेरा संदेश है कि अगर आपके साथ अत्याचार हुआ तो आप अपने हक के लिए लड़ें। कांग्रेस ऐसी महिलाओं के साथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here