स्वामी प्रसाद मौर्य की गिरफ्तारी का वारंट जारी

हाल ही में स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश सरकार से इस्तीफा दे दिया है साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से से भी त्यागपत्र दे दिया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि श्री मौर्या ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है

0
625

लखनऊ / सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है… सुल्तानपुर के कोर्ट ने उनको आगामी 24 जनवरी तक पेश होने का आदेश दिया है।

साल 2014 में देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बुधवार को पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अदालत में हाजिर नहीं हुए तो अपर मुख्य दंडाधिकारी एमपी-एमएलए ने आरोपित पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ पूर्ववत जारी गिरफ्तारी वारंट को जारी करने का आदेश दिया है।अब इस मामले में 24 जनवरी को सुनवाई की तारीख तय हुई है।

आपको बता दें कि हाल ही में स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश सरकार से इस्तीफा दे दिया है साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से से भी त्यागपत्र दे दिया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि श्री मौर्या ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है जबकि उनकी बेटी और सांसद डॉ संघमित्रा मौर्या ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here