बुलडोज़र बाज़ अफसरों को क्या कहा बाबा ने!

मुख्यमंत्री योगी ने  कहा कि ऐसे माफिया लोगों के खिलाफ बुलडोज़र का इस्तेमाल हो जिन लोगों ने कमजोरों और व्यापारियों की संपत्ति पर अवैध कब्जा कर लिया हो सिर्फ उनके खिलाफ ही कार्रवाई की जाए। किसी को परेशान न किया जाए।

0
394

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । अपने दूसरे कार्यकाल के पहले दिन से ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था को लेकर सख्त हैं। विपक्ष द्वारा उन्हें बाबा बुलडोज़र बुलाये जाने को उन्होंने सकारात्मक रूप में लिया है और उनका बुलडोज़र कड़क प्रशासन का प्रतीक बन कर उभरा है।

बताया जा रहा है कि कुछ शिकायतें मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने  बुलडोजरबाज अफसरों को निर्देश दिया है कि किसी गरीब की झोपड़ी या दुकान पर बुलडोजर ना चलाया जाये उन्होंने अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी गरीब की झोपड़ी और दुकान पर बुलडोजर न चलाएं। बुलडोजर सिर्फ पेशेवर माफिया, दुर्दांत अपराधी और माफियाओं की अवैध संपत्ति पर ही चलाएं।

मुख्यमंत्री योगी ने  कहा कि ऐसे माफिया लोगों के खिलाफ बुलडोज़र का इस्तेमाल हो जिन लोगों ने कमजोरों और व्यापारियों की संपत्ति पर अवैध कब्जा कर लिया हो सिर्फ उनके खिलाफ ही कार्रवाई की जाए। किसी को परेशान न किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here