चुनावी नैया कैसे होगी पार! कोई भाजपा से बेज़ार तो किसी को सपा से हो रहा प्यार

भाजपा कार्यालय के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी का झंडा पहना और फूलों का गुलदस्ता देकर असीम अरुण व अन्य को पार्टी में शामिल किया , और बीजेपी के यह चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद हुए।

1
408

लखनऊ /दिल्ली ।  योगी सरकार में वन मंत्री रहे दारा सिंह चौहान और अपना दल सोनेलाल विधायक आरके वर्मा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए| राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय में सबका स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर कानपुर के पुलिस आईपीएस अधिकारी असीम अरुण भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और पिछले चुनाव में मोहनलालगंज से बसपा प्रत्याशी रहे राम बहादुर भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।
भाजपा कार्यालय के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी का झंडा पहना और फूलों का गुलदस्ता देकर असीम अरुण व अन्य को पार्टी में शामिल किया , और बीजेपी के यह चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद हुए।

असीम अरुण राजनीति में प्रवेश करेंगे, अरुण के कन्नौज की एक सीट मैं चुनाव लड़ने की चर्चा है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि असीम ने समाज के सम्मान के लिए, काम किया है उनका कैरियर बेदाग रहा है अपराधी माफिया और गुंडे उनसे डरते रहे हैं। उनके पिता श्री राम अरुण ने भी डीजीपी रहते हुए बेहतर काम किया।

उन्होंने कहा भाजपा हमेशा ईमानदार अधिकारियों का सम्मान करती है और ऐसे लोगों को काम करने का मौका देती है। बीजेपी को लगता है कि अरुण पूरे समाज के हित काम करेंगे और उनके आने से पिछले समाज का एक बड़ा तब का बीजेपी में शामिल हो सकेगा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here