बहराइच जिले में अमृत सरोवर का शिलान्यास, जानिये क्या है अमृत सरोवर!

बहराइच जिले के सांसद व ब्लाक प्रमुख द्वारा हवन पूजन कर अमृत सरोवर का शिलान्यास किया गया।

0
397

लखनऊ / बहराइच । बहराइच जिले के  मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा करमोहन में बुधवार को अमृत सरोवर का शिलान्यास स्थानीय सांसद अक्षयवर लाल गौड़ व ब्लाक प्रमुख अभिषेक वर्मा ने किया। इस अवसर पर भाजप सांसद ने जनता को संबोधित करते हुए  बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अमृत सरोवर हर ग्राम सभा में दिया गया है।जो ग्रामीणों के लिए आने वाले समय में बहुत ही लाभकारी साबित होगा।

बहराइच के सांसद ने कहा कि हमारी पृथ्वी का जल स्तर काफी निचले स्तर तक पहुंच गया है जिसकी वजह से कई स्थानों पर पानी की समस्या उत्पन्न हो चुकी है। इस समस्या के समाधान हेतु सरकार द्वारा प्रत्येक गांव में तालाब खुदाई कार्य कराते हुए अमृत सरोवर का निर्माण करवाया जा रहा है। जिससे भूमि के जलस्तर को सामान्य स्तर पर बरकरार रखा जा सके।

योगी सरकार की इस महत्वपूर्ण परियोजना के शिलान्यास के  अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी रामेन्द्र सिंह कुशवाहा, ग्राम पंचायत अधिकारी मनीष चौधरी,अवर अभियंता विवेक वर्मा,एपीओ अनिल तिवारी,ग्राम प्रधान सिराजुल हक, योगेश प्रताप सिंह, वीरचंद वर्मा,सांसद मीडिया प्रभारी अमित चौहान, शिव कुमार शुक्ला, श्रवण कुमार मद्धेशिया, समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here