Australian Cricketer Andrew Symonds नहीं रहे

एजेंसी के मुताबिक रात करीब 10:30 बजे हादसा हुआ पुलिस ने बताया कि शहर से लगभग 50 किलोमीटर वेस्ट के हर्वे रेंज में रात करीब 10:30 बजे एक हादसा हुआ था. एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची

0
511

लखनऊ / दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds) की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। खेल जगत के लिए एक बुरी खबर है साइमंड्स के प्रशंसक शोक में डूबे हुए हैं।  जानकारी के मुताबिक एंड्रयू साइमंड्स की शनिवार रात टाउन्सविले में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई।

दुर्घटना के तत्काल बाद उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया  डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन असफल रहे. डॉक्टरों के मुताबिक जब एंड्रयू को अस्पताल लाया गया तो उनकी हालत बेहद नाजुक थी।

एजेंसी के मुताबिक रात करीब 10:30 बजे हादसा हुआ पुलिस ने बताया कि शहर से लगभग 50 किलोमीटर वेस्ट के हर्वे रेंज में रात करीब 10:30 बजे एक हादसा हुआ था. एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि तेज रफ्तार कार सड़क पर पलट गई. कार में एंड्रयू साइमंड्स सवार थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here