बिजली मजदूर संगठन की चेतावनी, आश्वासन दीजिये नहीं तो आंदोलन झेलिये

महामंत्री सुहैल आबिद ने लिपिकीय संवर्ग कर्मचारियों की वेतन विसंगति तथा परिचलकिय कर्मियों की प्रोन्नति ग्रेड पे व संविदा कर्मियों की समस्याओं की बात की उन्होंने कहा कि आये दिन संविदा कर्मियों की मृत्यु होती है उसपर तत्काल प्रभावी कदम उठाकर संविदा कर्मियों की मृत्यु को रोकने तथा उन्हें विभाग में समायोजित करने की तत्काल जरूरत है।

0
535

लखनऊ / दिल्ली । उत्तर प्रदेश बिजली मज़दूर संगठन की पूर्व घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत एक सभा उपखंड कार्यालय, कैंट में शनिवार को सम्पन्न हुई इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों की सभा को संबोधित करते हुए महामंत्री सुहैल आबिद ने लिपिकीय संवर्ग कर्मचारियों की वेतन विसंगति तथा परिचलकिय कर्मियों की प्रोन्नति ग्रेड पे व संविदा कर्मियों की समस्याओं की बात की उन्होंने कहा कि आये दिन संविदा कर्मियों की मृत्यु होती है उसपर तत्काल प्रभावी कदम उठाकर संविदा कर्मियों की मृत्यु को रोकने तथा उन्हें विभाग में समायोजित करने की तत्काल जरूरत है।

उन्होंने प्रबंधन से मांग की कि लिपकीय/परिचलकिय व संविदा कर्मियों की मांगों के संबंध में प्रबंधन द्वारा बरती जा रही उदासीनता नाकाबिले बर्दाश्त है। संगठन द्वारा बार बार प्रबंधन के समक्ष उठाई जा रही मांगों को नज़र अंदाज़ किया जा रहा है जिससे हज़ारों फील्ड कर्मचारी आहत है। उन्होंने कहा कि एक ही उद्योग में अलग अलग संवर्ग के अलग अलग भत्ते, वेतनमान व प्रोन्नति के अवसर से फील्ड के कर्मियों का एक बड़ा तबका अत्यंत कुंठित व रोषित है,संगठन उनको न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि आंदोलन ही अब न्याय पाने का रास्ता बचा है।सभा का संचालन  सागर शर्मा ने किया सभा में मुख्य रूप से संगठन के प्रांतीय संगठन मंत्री सागर शर्मा ,दीप सिंह,नितिन शुक्ला, गुफरान मसूद,मनीष गुप्ता, धीरज कश्यप, अनिल निषाद, रवि साहू ,अब्बास ,मिर्ज़ा परवेज़,प्रियंतशर्मा,राजेश कनोजिया, जुगल मिश्रा,प्रदीप वर्मा, अमिताभ सिन्हा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here