BJP 99 Not out, अपराधियों के शतक से एक कदम दूर भाजपा : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर अपराधियों, गुंडों, माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए शनिवार को ट़वीट किया था, *‘‘चोला समाजवादी + सोच ‘दंगावादी’ + सपने ‘परिवारवादी’ = तमंचावादी। 

0
502

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । यूपी विधासभा चुनाव के मद्देनजर सियासी दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का खेल जारी है। पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को तमंचावादी पार्टी कह कर घेरा था अब  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टिकट को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव  ने रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर अपराधियों को टिकट देने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि बीजेपी के आपराधिक छवि के प्रत्याशियों का शतक पूरा होने में बस एक की कमी रह गई है। बीजेपी के नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  पर अपराधियों, माफिया और गुंडों को संरक्षण देने का आरोप लगाते रहे हैं।

रविवार को अखिलेश यादव ने बीजेपी  पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया, बाबा जी (योगी आदित्यनाथ) की ब्रेकिंग न्‍यूज : बीजेपी के आपराधिक छवि के प्रत्याशियों का शतक पूरा होने में बस एक की कमी. अब तक आपराधिक छवि के 99 उम्मीदवारों को बीजेपी टिकट दे चुकी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर अपराधियों, गुंडों, माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए शनिवार को ट़वीट किया था, *‘‘चोला समाजवादी + सोच ‘दंगावादी’ + सपने ‘परिवारवादी’ = तमंचावादी।

आपको बता दें कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की 403 सीटों में से अब तक 294 पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है. उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं. पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को डाला जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here