वर्चस्व के लिए AK 47 खरीदा

पिंटू ने बताया कि उसी दौरान इनामी अपराधी धर्मेंद्र किरठल  के  साथी की हत्या हो गई। जिसका शक धर्मेंद्र किरठल को मेरे ऊपर हो गया। उसी दौरान संजीव जीवा जो के कुख्यात अपराधी हैउसे संपर्क करके एक ऑटोमेटिक हथियार खरीदा जिसकी कीमत ₹1100000 दी थी। 

0
930

लखनऊ / शामली । शामली पुलिस को  बड़ी सफलता हासिल हुई है उसने बीती रात संजीव जीवा गैंग के एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से स्वचालित विदेशी ak-47 राइफल एवं अलग-अलग बोर के 1300 कारतूस बरामद हुए हैं। साथ ही साथ चार मैगजीन एक्सयूवी 300 कार एक रेडमी मोबाइल भी बरामद किया गया है।

पुलि‍स की गिरफ्तार अभियुक्त अनिल उर्फ पिंटू से पूछताछ जारी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मेरे गांव का पड़ोसी अनिल मेरे बचपन का दोस्त है वह 2009 में एयरफोर्स से रिटायरमेंट लेकर वापस आ गया था। उसने बताया कि क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर हमारे बीच दुश्मनी बढ़ी। अनिल व मेरे द्वारा आसपास क्षेत्र में रौब के कारण  हमारी दुश्मनी बढ़ गयी।

पिंटू ने बताया कि उसी दौरान इनामी अपराधी धर्मेंद्र किरठल  के  साथी की हत्या हो गई। जिसका शक धर्मेंद्र किरठल को मेरे ऊपर हो गया। उसी दौरान संजीव जीवा जो के कुख्यात अपराधी है उसे संपर्क करके एक ऑटोमेटिक हथियार खरीदा जिसकी कीमत ₹1100000 दी थी।

यह हथियार पहले अनिल बंजी के पास ही था कुछ दिन पहले ही मैं अपने पास लेकर आया था। अनिल ने अपने करीबी दोस्त से सुपारी लेकर कृषि विद्यालय मोतीपुर मेरठ के डीन की हत्या करनी थी उसने बताया कि डीन की हत्या में इसी हथियार का प्रयोग करना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here