Noida International Airport: ग्रामीण भारत की नई उड़ान

Noida International Airport से उड़ान भरने वाली कई महिलाए ग्रामीण परिवेश की हैं जो पहली बार हवाई यात्रा करेंगी। इसे महिला सशक्तीकरण और विकास में महिलाओं की समान भागीदारी के रूप में भी देखा जा रहा है।

0
28
Cabinet Meeting of Government of UP chaired by Chief Minister Yogi Adityanath
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ (संपादकीय डेस्क)। गौतमबुद्ध नगर के Noida International Airport की पहली उड़ान सोमवार को केवल एक हवाई यात्रा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास, किसानों के सम्मान और बदलते ग्रामीण भारत की नई तस्वीर का प्रतीक है। जेवर क्षेत्र के करीब 170 किसान और खेतिहर मजदूर, जिनमें 20 महिला किसान भी शामिल हैं, पहली उड़ान से लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन करेंगे। यह ऐतिहासिक क्षण उन किसानों के लिए विशेष महत्व रखता है, जिन्होंने प्रदेश और देश के विकास के लिए अपनी भूमि एयरपोर्ट निर्माण हेतु उपलब्ध कराई थी।

जेवर क्षेत्र के जिन खेतों में कभी किसान फसल उगाते थे, आज उसी भूमि पर देश का आधुनिक Noida International Airport तैयार हो चुका है। वर्षों तक खेतों में मेहनत करने वाले इन किसानों के लिए विमान यात्रा करना किसी सपने के साकार होने जैसा है। यह यात्रा उनके आत्मसम्मान, विश्वास और विकास में उनकी साझेदारी का प्रतीक मानी जा रही है। किसान प्रतिनिधिमंडल लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेगा और प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करेगा।

CM Yogi Adityanath से इस मुलाकाती प्रतिनिधिमंडल में 20 महिला किसानों की भागीदारी इस यात्रा को और भी खास बना रही है। Noida International Airport से उड़ान भरने वाली कई महिलाए ग्रामीण परिवेश की हैं जो पहली बार हवाई यात्रा करेंगी। इसे महिला सशक्तीकरण और विकास में महिलाओं की समान भागीदारी के रूप में भी देखा जा रहा है। यह संदेश देने का प्रयास है कि प्रदेश की विकास यात्रा में समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ा जा रहा है। उत्तर प्रदेश की खबरों के Insight के लिए यहाँ क्लिक करें।

जेवर विधायक Dhirendra Singh ने  इस अवसर को पूरे देश के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और संवेदनशीलता का नया मॉडल प्रस्तुत कर रहा है, जिसमें किसान केवल लाभार्थी नहीं बल्कि सम्मानित साझीदार बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि जिन पैरों में कभी खेत की मिट्टी लगी रहती थी, आज वही किसान Noida International Airport से विमान की सीढ़ियां चढ़कर नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं। यह किसानों के सम्मान, विश्वास और बदलते उत्तर प्रदेश की नई पहचान का प्रतीक है।

Welcome post by UP CM Yogi Adityanath to the Farmers they are coming from first flight to Lucknow
CM Yogi Adityanath ने ज़ेवर के किसानों का आभार जताया

बता दें कि Noida International Airport को उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े विकास परियोजनाओं में शामिल किया जा रहा है। इससे रोजगार, निवेश, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। किसानों की यह पहली हवाई यात्रा इस बात का संकेत भी है कि विकास केवल इमारतों और परियोजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि उससे जुड़े लोगों के जीवन में बदलाव लाना ही वास्तविक प्रगति है। सोमवार का यह दिन जेवर और प्रदेश के इतिहास में एक यादगार अध्याय के रूप में दर्ज होने जा रहा है। For more updates follow on X 

LEAVE A REPLY