8 स्कूलों को नोटिस, 5 लाख रुपये जुर्माने की चेतावनी
लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । लखनऊ प्रशासन ने निजी विद्यालयों की मनमानी स्कूल फीस वसूली पर बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आठ स्कूलों को नोटिस जारी किया गया। इन स्कूलों को पांच लाख रुपये तक जुर्माने की चेतावनी दी गई है।बता दें कि लखनऊ प्रशासन lucknow.nic.in को कुल 20 विद्यालयों के खिलाफ 28 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच के बाद आठ शिकायतें सही पाई गईं। जिला प्रशासन ने संबंधित स्कूलों से जवाब मांगा है।
लखनऊ प्रशासन secedu.up.gov.in के साथ बैठक में दो विद्यालयों ने मनमानी फीस वसूली की बात स्वीकार की है । दोनों स्कूलों ने अतिरिक्त शुल्क वसूली को समायोजित करने का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन प्रशासन ने अभिभावकों को आश्वस्त किया है कि उनके हितों की सुरक्षा पर जोर दिया जायेगा।
नोटिस पाने वाले विद्यालयों में एलेन हाऊस पब्लिक स्कूल (Allen House Public School) सीलवटी आइडियल पब्लिक स्कूल (Seelwati Ideal Public School) आश्रम एकेडमी (Ashram Academy) हुकुम सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज (Hukum Singh Memorial Inter College) सेंट डॉमिनिक इंटर कॉलेज (St. Dominic Inter College) सेठ एमआर जयपुरिया (Seth M.R. Jaipuria Goyal Campus) ब्राइट वे इंटर कॉलेज (Bright Way Inter College) और केजे मॉडर्न पब्लिक स्कूल (KJ Modern Public School) शामिल हैं।
जिलाधिकारी विशाख जी (DM Vishakh G) ने कहा कि नियमों के विरुद्ध एवं मनमानी फीस वसूली बर्दाश्त नहीं होगी। सभी विद्यालयों को शासन की फीस निर्धारण नीति का पालन करना होगा। शिकायत सही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी वहीं दूसरी तरफ अभिभावकों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है। कई लोगों ने इसे शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला बताया




































