मिलिए मज़दूर की बेटी से… जिन्होंने अग्निवीर IAF में यूपी में दूसरा स्थान हासिल किया

बता दें कि पायल ने अपनी पढ़ाई जेनेक्स कम्प्यूटर एकेडमी से की है। एकेडमी के संचालक सूरज ने बताया कि पायल शुरू से ही बेहद अनुशासित, मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्रा रही हैं। उन्होंने नियमित अभ्यास और एकेडमी के मार्गदर्शन में तैयारी करते हुए यह मुकाम हासिल किया।

0
33
पायल

लखनऊ /फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरी अभयपुर की बेटी पायल देवी ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत इंडियन एयर फोर्स की अग्निवीर भर्ती परीक्षा में चयनित होकर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। पायल ने प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता से गांव और आसपास के इलाकों में खुशी का माहौल है।

पायल एक साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता धर्मेंद्र क्षेत्र की एक फैक्ट्री में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों और आर्थिक अभावों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। कठिन परिस्थितियों के बीच पायल ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि यदि इरादे मजबूत हों तो किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है।

बता दें कि पायल ने अपनी पढ़ाई जेनेक्स कम्प्यूटर एकेडमी से की है। एकेडमी के संचालक सूरज ने बताया कि पायल शुरू से ही बेहद अनुशासित, मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्रा रही हैं। उन्होंने नियमित अभ्यास और एकेडमी के मार्गदर्शन में तैयारी करते हुए यह मुकाम हासिल किया। सूरज ने कहा कि पायल की सफलता अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

पायल की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही क्षेत्रवासियों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर परिवार को बधाई दी। लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की और पायल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आज पायल क्षेत्र की बेटियों के लिए एक मिसाल बन चुकी हैं। उनकी सफलता समाज को यह संदेश देती है कि मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास के दम पर हर सपना साकार किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY