ये क्या कह दिया ताई!

लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन ने महाराष्ट्र एटीएस के तत्कालीन चीफ हेमंत करकरे की मंशा पर सवाल उठाए

0
434

लखनऊ । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन ने शहीद हेमंत करकरे का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि हेमंत करकरे ड्यूटी के वक्त शहीद हुए थे, लेकिन बतौर महाराष्ट्र एटीएस चीफ उनकी भूमिका ठीक नहीं थी।

उन्होंने आगे कहा कि हेमंत करकरे के दो पहलू हैं, वह शहीद हुए क्योंकि वह ड्यूटी पर थे, लेकिन बतौर पुलिस अधिकारी उनकी अगर भूमिका सही नहीं थी तो हम यह कहेंगे कि उनकी भूमिका सही नहीं थी।

बता दें कि इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने मुंबई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे का अपमान कर चुकी है। मुंबई में 26/11 हमले के दौरान शहीद एटीएस चीफ हेमंत करकरे का अपमान करते हुए कहा था कि उन्हें उनके कर्मों की सजा मिली है, क्योंकि उन्होंने मुझे गलत तरीके से फंसाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here