खशोगी हत्याकांड : यूएई में गिरफ्तार जासूस ने आत्महत्या की

0
264

अंकाराः सऊदी के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में तुर्की अधिकारियों द्वारा 10 दिन पहले गिरफ्तार किए गए संयुक्त अरब अमीरात के जासूस ने जेल में आत्महत्या कर ली। तुर्की सरकार से जुड़े सूत्र और सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘अनादोलू’ की खबर के अनुसार संदिग्ध ‘सिलिवरी जेल’ में मृत मिला। तुर्की के न्याय मंत्रालय से जुड़े एक सूत्र ने इस खबर की पुष्टि की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here