बीजेपी के प्रमुख चेहरे बने दिल्ली और बिहार के प्रदेश अध्यक्ष……. वजह खास

0
424
नई दिल्लीः बीजेपी ने दिल्ली और बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दो प्रमुख्य चेहरों को चुना है। अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी को दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है, इसके साथ ही बिहार प्रदेश के अध्यक्ष पद के लिए नित्यानंद राय को चुना गया है। इन खास वजह से बीजेपी अध्यक्ष बनें नित्यानंद राय और मनोज तिवारी । वैसे तो अगर संविधान की मानें तो हर तीन साल में इन पदों को बदलना होता है,  मगर पिछलें साल ऐसा ना होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। परंतु नित्यानंद और मनोज तिवारी ही क्यों चुने गए यह बात कुछ खास है । वजह यह है कि दिल्ली में पूर्वांचल वोटरों की अधिकांस संख्या है, और मनोज तिवारी बिहार से आते हैं और उनसे जुड़े हुए हैं यही वजह है कि बीजेपी ने मनोज तिवारी को दिल्ली में अपना चेहरा बनाया है। और इसके साथ ही 50 साल के नित्यानंद राय बिहार उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं,  वैसे तो जाति से यादव है, और इस तरह से अगर देखें तो बिहार के यादव के वोट भी इन्हें मिल सकते है, और उनकी साफ सुथरी छवि होने के कारण यह लोगों में काफी लोकप्रिय भी हैं। यही वजह है, जिसके कारण इन्हें बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here