अखिलेश सरकार की जिद्द साइकिल पर सवारी करने की………

0
331

नई दिल्लीः समाजवादी परिवार का वाद विवाद जारी है और साथ जारी है साइकिल की लड़ाई, जी हैं अब सपा परिवार में नई जंग का ऐलान हो चुका है। अखिलेश यादव और मुलायम खेमे के बीच मची जंग अब सपा के चुनाव चिन्ह पर कब्जा करने तक आ पहुंची है। आपको बता दें कि अखिलेश सरकार चुनाव चिन्ह के लिए साइकिल की मांग कर सकते हैं। कल सपा प्रमुख के चुनाव आयोग से मिलनें के बाद से यह गर्माहट देखने को मिल रही है कि आज मुख्यमंत्री अखिलेश अपनी मांग को चुनाव आयोग के सामने रख सकते हैं। रामगोपाल यादव ने बताया कि हमने EC से कहा है कि 90 प्रतिशत विधायक अखिलेश यादव के समर्थन में हैं इसलिए उन्हें ही सपा का मुखिया समझा जाना चाहिए।
खबर तो यह भी आ रहीं हैं कि मुलायम सिंह अपने बेटे अखिलेश से मुलाकात कर सकते हैं। साथ ही आजम खां ने बताया कि सुलह के दरवाजे बंद नही हुए हैं, हमारी तरफ से मुलायम-अखिलेश को मिलाने की कोशिश जारी है, मुसलमान समाजवादी पार्टी के साथ हैं। वहीं यह भी खबर है कि रामगोपाल यादव चुनाव आयोग पहुंचे, साइकिल चुनाव चिन्ह पर अखिलेश यादव की तरफ से ठोकेंगे दावा। सूत्रों की मानें तो मुलायम सिंह ने अखिलेश यादव से फोन पर बात की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here