International Women’s Day : प्रिंसिपल शाज़िया ने शिक्षा पर और कांस्टेबल ज्योति ने सुरक्षा पर महिलाओं को जागरूक किया

कार्यक्रम में सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय  महिलाओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की रसोईयो को भी सम्मानित किया गया।  बच्चों ने पोस्टर बनाये एवं रैली भी निकाली। इस मौके पर ए.आर.पी  ललित  भी मौजूद रहे।

0
512

लखनऊ / अमरोहा। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय सालेह्पुर कोटला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया प्रधान अध्यापिका शाजिया गुल उस्मानी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उनके शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिला दिवस का उद्देश्य तभी सार्थक हो सकता है जब प्रत्येक महिला स्वावलंबी हो।

इस अवसर पर  महिला कांस्टेबल ज्योति चौधरी  ने महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित तमाम मुद्दों पर जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्प लाइन नम्बरों के बारे में विस्तार से चर्चा की।  गांव की महिलाओं ने उनसे अपने सवालों के बारे में पूछा। महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय की कुछ पूर्व छात्राओं ने भी  अपनी बात रखी।

इस कार्यक्रम में सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय  महिलाओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की रसोईयो को भी सम्मानित किया गया।  बच्चों ने पोस्टर बनाये एवं रैली भी निकाली। इस मौके पर ए.आर.पी  ललित  भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक अध्यापिका  पारुल शर्मा एवं  रूचि शर्मा का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here