अमेरिकी विदेश मंत्री का देश का दौरा… लोकतांत्रिक मूल्यों की बात करेंगे और हवा पानी की जांच करेंगे!

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय ,क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे

0
815

लखनऊ / दिल्ली । अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकेंन 27 और 28 जुलाई को भारत के दौरे पर आएंगे। इस दौरान एंटोनी ब्लिंकेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत दोहल से मुलाकात करेंगे।विदेश मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री की भारत यात्रा उच्च स्तरीय वार्ता जारी रखने, भारत अमेरिका वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का एक अवसर है ।अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय ,क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

विदेश विभाग के प्रवक्ता नेट प्राइस ने कहा कि नई दिल्ली की अपनी यात्रा के अलावा ब्लिंकेन 26 से 29 जुलाई तक अपनी विदेश यात्रा के दौरान कुवैत की भी यात्रा करेंगे। प्राइस ने कहा कि उनकी आगामी यात्रा साझेदारी को मजबूत करने और उनकी साझा प्राथमिकताओं पर सहयोग को रेखांकित करने के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। 

प्राइस ने कहा , “नई दिल्ली से 28 जुलाई को ब्लिंकेन विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। इस दौरान कोविड-19 से निपटने के प्रयासों पर निरंतर सहयोग का हिंद प्रशांत क्षेत्र ,साझा क्षेत्रीय सुरक्षा हितों , लोकतांत्रिक मूल्य और जलवायु संकट सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here