यूक्रेन के मंत्री ने कहा काबुल से हमारा विमान हाईजैक हुआ जबकि सरकार ने किया इंकार

यूक्रेन के उप विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने दावा किया कि रविवार को काबुल पहुंचे हमारे विमान को दो दिन बाद यानी मंगलवार को हथियारबंद अपहरणकर्ता ईरान की ओर ले गए। इसमें यूक्रेन के नागरिकों की जगह अज्ञात यात्री सवार हैं।

0
537

लखनऊ / दिल्ली । यूक्रेन के उप विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने दावा किया कि रविवार को काबुल पहुंचे हमारे विमान को दो दिन बाद यानी मंगलवार को हथियारबंद अपहरणकर्ता ईरान की ओर ले गए। हालांकि, सरकार ने इसका खंडन किया है।

अफगानिस्तान में फंसे अपने नागरिकों को रेस्क्यू करने पहुंचे यूक्रेन के एक विमान को हाईजैक कर लिया गया। यह दावा यूक्रेन सरकार के मंत्री ने मंगलवार को किया। इसके कुछ ही देर बाद उन्हीं की सरकार ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार कर दिया। सरकार ने कहा कि लोगों को रेस्क्यू करने काबुल गए हमारे किसी भी विमान को हाईजैक नहीं किया गया है। तेहरान टाइम्स के मुताबिक, रूसी मीडिया आउटलेट इंटरफैक्स के मुताबिक कीव ने अफगानिस्तान में किसी भी यूक्रेन के विमान का हाईजैक होने से इनकार किया।

यूक्रेन के उप विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने दावा किया कि रविवार को काबुल पहुंचे हमारे विमान को दो दिन बाद यानी मंगलवार को हथियारबंद अपहरणकर्ता ईरान की ओर ले गए। इसमें यूक्रेन के नागरिकों की जगह अज्ञात यात्री सवार हैं। अफगान में फंसे हमारे लोगों को बचाने के लिए हमारे अगले तीन प्रयास भी नाकामयाब हुए हैं, क्योंकि हमारे लोगों को एयरपोर्ट नहीं आने दिया जा रहा है।

यूक्रेन विदेश मंत्रालय के अध्यक्ष ओलेग निकोलेंको ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि यूक्रेन का कोई विमान काबुल या कहीं और हाईजैक नहीं हुआ है। कुछ मीडिया आउटलेट की ओर से हाईजैक प्लेन के बारे में जानकारियां साझा की जा रही हैं, जो कि वास्तविकता के अनुरूप नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, अभी तक 83 लोगों को काबुल से कीव पहुंचाया गया है। इनमें 31 यूक्रेनी नागरिक शामिल थे। अफगानिस्तान में अभी भी करीब 100 से अधिक यूक्रेनी नागरिक मौजूद हैं, जिनको निकालने की कोशिश की जा रही है।

यूक्रेन सरकार के मंत्री के दावे का ईरान ने भी खंडन किया है। ईरान सरकार के मंत्री अब्बास असलानी ने दावा किया कि ये विमान नॉर्थ ईस्ट ईरान के मशहाद एयरपोर्ट पर आया था, लेकिन इसे रिफ्यूलिंग के बाद यूक्रेन के लिए रवाना कर दिया गया था और यह कीव एयरपोर्ट पर लैंड भी कर गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here