सपा प्रवक्ता बोले, मौत की भी ब्रांडिंग करती है भाजपा

अनुराग भदौरिया ने दुहराया कि समाजवादी पार्टी के लोग दिल से जुड़ते हैं ना कि वोट के लिए। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने कल्याण सिंह के पार्टी के विस्तार एवं भारतीय राजनीति में योगदान को सम्मान देने के लिए उन की अस्थि कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। 

0
824

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के अस्थि कलश यात्रा को आड़े हाथों लेते हुए  समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को ब्रांडिंग प्रोमोशन की कंपनी होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को याद रखना चाहिए कि जब उसने कल्याण सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था तब समाजवादी पार्टी ने ही उनका साथ दिया था।

अनुराग भदौरिया ने दुहराया कि समाजवादी पार्टी के लोग दिल से जुड़ते हैं भावनाओं के साथ जुड़ते हैं लेकिन भावनाओं की राजनीति नहीं करते और ना ही वोट के लिए भावनाओं की राजनीति करते हैं।

। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने कल्याण सिंह के पार्टी के विस्तार एवं भारतीय राजनीति में योगदान को सम्मान देने के लिए उन की अस्थि कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here