Smog free रहेगा अब दिल्ली का आसमान, देश का पहला स्मॉग टॉवर तैयार

दिल्ली में जो स्मॉग टावर लगाया गया है, यह कितना प्रभावी है इसे लेकर डेटा का एनालिसिस किया जाएगा। आईआईटी दिल्ली को आईआईटी मुंबई को इस डेटा के एनालिसिस करने की जिम्मेदारी दी गई है

0
763

लखनऊ / दिल्ली । दिल्ली में लोगों को प्रदूषण की मार से बचाने के लिए राज्य सरकार स्मॉग टावर लगाया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस में बनाए गए इस स्मॉग टावर का सोमवार को उद्घाटन किया । यदि यह प्रोजेक्ट सफल होता है, तो आने वाले समय में दिल्ली के लोगों को ऐसे ही और स्मॉग टावर देखने को मिल सकता है,ऐसे में दिल्ली को बढ़ते प्रदूषण की मार से कुछ हद राहत मिलेगी।

एक किलोमीटर के दायरे में हवा  साफ किया जा सकता है राजधानी के पहले स्मॉग टावर की ऊंचाई 24 मीटर है। यह प्रति सेकंड 1000 क्यूबिक मीटर हवा को साफ करेगा। टावर के जरिए 1 किलोमीटर के दायरे मैं हवा साफ हो सकेगी, स्मॉग टावर में 40 फैन लगाएं हैं। इसे बनाने में आरसीसी और स्टील स्ट्रक्चर का प्रयोग किया गया है, टॉवर उपर से ही हवा को सोख लेगा और फिल्टर्ड हवा को पंखों के जरिए जमीन के पास छोड़ देगा।

 

दिल्ली में जो स्मॉग टावर लगाया गया है, यह कितना प्रभावी है इसे लेकर डेटा का एनालिसिस किया जाएगा। आईआईटी दिल्ली को आईआईटी मुंबई को इस डेटा के एनालिसिस करने की जिम्मेदारी दी गई है, इससे पता लगेगा कि यह कितना प्रभावी है अगर यह अधिक प्रभावी रहा तो इस के रिजल्ट के आधार पर ही राजधानी मैं स्मॉग टावर लगाए जा सकते हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि यह अपने आप में नई तकनीक है, इस तकनीक को अमेरिका से इंपोर्ट किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here