दो हजार करोड़ में हमसे छीना गया शिवसेना का नाम और निशान

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता एवं सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया है कि शिवसेना का चुनाव चिन्ह और नाम हासिल करने के लिए 2000 करोड़ का सौदा किया गया है। उन्होंने इस डील के जल्द खुलासा करने का दावा किया है।

0
323

लखनऊ /दिल्ली /मुंबई। केन्द्रीय चुनाव आयोग ने शिवसेना का नाम और निशान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के नाम कर दिया है. इसके बाद से ही महाराष्ट्र में ठाकरे और शिंदे गुट के नेताओं के बीच बयानजाबी जारी है। ठाकरे गुट लगातार चुनाव आयोग के इस फैसले का विरोध कर रहा है शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें यकीन है चुनाव चिन्ह और नाम हासिल करने के लिए अब तक 2000 करोड़ के सौदे और लेन-देन हो चुके हैं।

संजय राउत ने कहा कि यह आंकड़ा 100 फीसदी सच है जल्द ही कई बातों का खुलासा होगा।उन्होंने कहा कि इससे पहले देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था। श्री राउत ने कहा था कि “हमारे पार्टी पर डाका डाला गया है। हम लोग इसकी जांच करेंगे, चोर को पकड़ना होगा। आखिर तीर-कमान का चोर कौन है? हम सब केवल धनुष-बाण चुराने वाले लोगों की जांच कर रहे है। यह चोरी उन्हें महंगी पड़ेगी।

सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया है कि यह निर्णय खरीदा हुआ है. चिह्न और नाम असली शिवसेना से छीने गए हैं।उन्होंने कहा यह न्याय नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here