मंहगाई और मोर्चा से भाजपा का होगा सूपड़ा साफ : सत्यम

सत्यम कटियार ने बताया उत्तर प्रदेश में पहली बार एक साथ एक ताकतवर मोर्चा बना है जो भाजपा को 14 साल के बनवास पर भेज कर दम लेगा|। ये निश्चित है कि भाजपा सरकार

0
928

लखनऊ / कानपुर । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कानपुर मंडल उपाध्यक्ष सत्यम कटियार ने कहा है कि भाजपा को मंहगाई हाफ करेगी, मोर्चा साफ करेगी  वो बृहस्पतिवार को सुभासपा युवा मोर्चा कानपुर मंडल की मीटिंग में बोल रहे थे।

उपाध्यक्ष सत्यम कटियार ने बताया की 02 जनवरी को दिल जीतो , बूथ जीतो, प्रदेश जीतो, के नारे के साथ समाजवादी पार्टी, सुभासपा, अपनादल कमेरावादी , भागीदारी पार्टी पी, राष्ट्रीय उदय पार्टी, भारतीय उन्नत पार्टी, भारत माता पार्टी, की संयुक्त बैठक 02 जनवरी को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय माती कानपुर देहात में 11 बजे से होगी।

नये वर्ष पर भाईचारा मिलन बैठक में सभी विंग के पदाधिकारी सभी पार्टियों के एक साथ मिलेंगे 2022 मे फतह के लिए दिल जीतो, बूथ जीतो, प्रदेश जीतो के साथ आगे बढ़ने के लिऐ एक ताकत बनकर लोगों के बीच जनसंपर्क की शुरूवात की जायेगी।

सत्यम कटियार ने बताया उत्तर प्रदेश में पहली बार एक साथ एक ताकतवर मोर्चा बना है जो भाजपा को 14 साल के बनवास पर भेज कर दम लेगा|। ये निश्चित है कि भाजपा सरकार को मंहगाई हाफ करेगी और मोर्चा साफ कर देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here