रोटरी क्लब ने जनसंख्या नियन्त्रण पर जागरूकता अभियान चलाया 

    ये अभियान मूलतः महिलाओं का है महिलाओं को आगे आकर इस अभियान को जन जन तक लेकर जाना होगा तभी हम देश की जनसंख्या को देश के विकास के लिए तैयार कर सकेंगे।

    0
    1340

    लखनऊ ।  विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर रोटरी क्लब लखनऊ प्राइम ने शुक्रवार को राजाजीपुरम के टिकैत राय तालाब के अन्तर्गत मलिन बस्तियों मे जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता अभियान चलाया। महिलाओं पुरुषों और युवक युवतियों को नुक्कड़ नाटक और लोक कलाओं के माध्यम से सीमित परिवार के फायदे का सन्देश दिया गया साथ ही साथ बढ़ती जनसंख्या से भविष्य मे होने वाली परेशनियो से भी अवगत कराया।

    इस जागरूकता अभियान मे बोलती हुई शालिनी पांडेय ने महिलाओं को विश्व जनसंख्या दिवस के उद्देश्य एवं कार्यक्रमों से अवगत कराया और कहा कि ये अभियान मूलतः महिलाओं का है महिलाओं को आगे आकर इस अभियान को जन जन तक लेकर जाना होगा तभी हम देश की जनसंख्या को देश के विकास के लिए तैयार कर सकेंगे। 

    जागरूकता अभियान में संस्था के अध्यक्ष अमित वर्मा, सचिव् दीपेश भार्गव,सतनाम सिंह रेखी ,शारिक नसीर, कमल भंडारी , अनुकेश, गगन साहु, समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया अभियान में आये हुए लोगों को कपड़े, फल, बिस्कुट, का वितरण किया गया। 

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here