मैडम गवर्नर ने लखनऊ विश्वविद्यालय के Recruitment Portal का शुभारंभ किया

रिक्रूटमेंट पोर्टल मारोह के दौरान मैडम गवर्नर व सभी  विद्वतजनों के समक्ष  कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने यह घोषणा की थी की देश के प्रधान मंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विश्वविद्यालय आचार्यों की नयी नियुक्ति के विज्ञापन लेकर आएगा।

0
753


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ विश्वविद्यालय ने  पांच अन्य डिजिटल सुविधाओं के साथ साथ विश्वविद्यालय के नए रिक्रूटमेंट पोर्टल का उदघाटन किया। समारोह के दौरान मैडम गवर्नर व सभी  विद्वतजनों के समक्ष  कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने यह घोषणा की थी की देश के प्रधान मंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विश्वविद्यालय आचार्यों की नयी नियुक्ति के विज्ञापन लेकर आएगा।

इसी कथन को सिद्ध करते हुये लखनऊ विश्वविद्यालय  180 नयी नियुक्तियों के लिए विज्ञापन प्रकाशित कर चुका है। आवेदन लखनऊ विश्वविद्यालय के नियुक्ति पटल अर्थात Recruitment Portal के द्वारा आमंत्रित हैं,  सम्पूर्ण सूची विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विश्विविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा निर्धारित आहर्ताओ के आधार पर प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया जाएगा, चयनित आवेदको को साक्षात्कार के लिए सूचना भेजी जाएगी तथा साक्षात्कार के उपरांत चयनित सदस्यो की सूची भी नियुक्ति पटल के माध्यम से ही प्रदर्शित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here