RBI के फ़ैसले का असर… और मंहगा होगा loan लेकर बनाना घर!

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एलान से महंगाई का जोरदार झटका लगना तय है। अब बढ़ जाएगी घर और कार की EMI। रेपो रेट 0.40 फीसदी बढ़ाने से यह तय हो गया है कि होम लोन से लेकर कार लोन तक महंगा हो जाएगा।

0
498

लखनऊ / दिल्ली । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को कहा कि भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने 2-4 मई के बीच हुई एक ऑफ-साइकिल मीटिंग में रेपो दर को 40 आधार अंकों (bps) तक बढ़ाकर तत्काल प्रभाव से 4.40 प्रतिशत कर दिया है। इस घोषणा के बाद सेंसेक्स में भारी गिरावट देखी गई।

मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एमपीसी ने सर्वसम्मति से ब्याज दर को 40 बीपीएस बढ़ाकर 4.40 प्रतिशत करने का फैसला किया है। कहा कि आरबीआई एमपीसी ने वैश्विक विकास का आकलन करने के लिए ऑफ-साइकिल बैठक की है।

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में मुद्रास्फीति को बढ़ाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। कहा कि कच्चे तेल की कीमत अस्थिर है और $100 प्रति बैरल से ऊपर है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि खाद्य तेलों की कमी की वजह यूरोप में संघर्ष और निर्यातकों द्वारा प्रतिबंध लगाया जाना है।

केंद्रीय बैंक प्रमुख (Governor) की अचानक घोषणा के बाद, एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स दोपहर 2:18 बजे 953.83 अंक (1.67 प्रतिशत) गिरकर 56,022.16 पर जबकि निफ्टी 50 287.65 अंक (1.69 प्रतिशत) गिरकर 16,781.45 पर आ गया। दास ने अपने भाषण में कहा कि केंद्रीय बैंक ने पिछले महीने एमपीसी की पिछली बैठक में उदार रुख को वापस लेने के इरादे की घोषणा की थी।

भारतीय रिजर्व बैंक, लखनऊ

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एलान से महंगाई का जोरदार झटका लगना तय है। अब बढ़ जाएगी घर और कार की EMI। रेपो रेट 0.40 फीसदी बढ़ाने से यह तय हो गया है कि होम लोन से लेकर कार लोन तक महंगा हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here