मुसाफ़िर क्या करें जबकि गाड़ी बुला रही है सीटी बजा रही है लेकिन रेलवे लाल झंडी दिखा रही है

भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट कैंसिल रूल में बदलाव करते हुए कहा है रेल यात्रा से रोके जाने वाले यात्रियों को पूरा किराया वापस किया जायेगा

1
1246

रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लॉकडाउन में भी कई ट्रेन चला रहा है। इन ट्रेनों में इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि यात्रियों में किसी भी तरह से संक्रमण ना फैले। इसके लिए रेलवे ने पूरी तैयारी भी की है। रेलवे की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अगर किसी यात्री में तेज बुखार या कोविड-19 से जुड़ा कोई अन्य लक्षण दिखेगा तो कंफर्म टिकट होने के बावजूद उसे यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी। ऐसी सूरत में रेलवे संबंधित यात्री को पूरा किराया वापस करेगा।

आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर ग्रुप टिकट में किसी एक यात्री की तबीयत ठीक नहीं मिलती है और उसी पीएनआर के अन्य यात्री भी सफर से मना कर देते हैं तो सभी टिकट के पैसे लौटाए जाएंगे। वहीं, अगर बीमार यात्री के अलावा बाकी मुसाफिर यात्रा पर रवाना होने का फैसला लेते हैं तो ऐसी सूरत में बीमार यात्री का किराया वापस करते हुए शेष यात्रियों को सफर पर जाने की अनुमति दे दी जाएगी। रेलवे के अनुसार उपरोक्त सभी मामलों में टीटीई की तरफ से सफर न करने वाले यात्रियों को प्रमाणपत्र जारी होगा। इस प्रमाणपत्र के आधार पर आईआरसीटीसी संबंधित व्यक्ति के अकाउंट में टिकट की रकम रिफंड करेगा।

रेलवे ने बुधवार को स्पष्ट किया कि जिन यात्रियों को कोरोना संक्रमण से जुड़े लक्षणों के कारण ट्रेन में चढ़ने की इजाजत नहीं मिलती है, उन्हें टिकट की पूरी रकम लौटाई जाएगी। गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत सफर से पहले हर यात्री की स्क्रीनिंग करना अनिवार्य है। यही नहीं, जिन यात्रियों में सर्दी-जुकाम, बुखार या कोरोना से जुड़े अन्य लक्षण हैं, उन्हें ट्रेन में चढ़ने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। https://sverige-ed.com/kopa-receptf…-levitra/

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here