सदस्यता समाप्त। क्या राहुल गांधी से कांग्रेस ने ही खेल कर दिया?

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि राहुल गांधी की आवाज को दबाना आसान नहीं है। हमें पूरा विश्वास है कि ऐसी चीज जो कानून में गलत है उसका सही रूप से अवलोकन किया जाएगा और हमें कनविक्शन स्टे जल्द से जल्द मिलेगा।

0
294

लखनऊ /दिल्ली । सूरत के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (Chief Judicial Magistrate) के फैसले के आलोक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता शुक्रवार को समाप्त कर दी गई। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने पर कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों ने प्रतिक्रियाएँ व्यक्त की हैं।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर उनकी आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। लोकतंत्र का जो गला घोटा जा रहा है उस आवाज को जब राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक बुलंद किया तो BJP बौखला गई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जिस तरह का भय, हिंसा का माहौल देश में बना है, उसमें ED, न्यायपालिका, चुनाव आयोग पर दबाव है। ये तानाशाही प्रवृत्ति है। संसद चल नहीं पा रही, एक सांसद बोल नहीं पा रहा। भारत जोड़ो यात्रा से सरकार घबराई हुई है इसलिए विपक्ष की कोई मांग पूरी नहीं होने दे रही है।

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि राहुल गांधी की आवाज को दबाना आसान नहीं है। हमें पूरा विश्वास है कि ऐसी चीज जो कानून में गलत है उसका सही रूप से अवलोकन किया जाएगा और हमें कनविक्शन स्टे जल्द से जल्द मिलेगा। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि जब राहुल गांधी ने अडानी पर प्रधानमंत्री से सवाल पूछे थे उसी समय से इन्होंने इस प्रकार साजिश राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिए शुरू कर दी थी। मोदी सरकार के मंत्रियों ने कई बार राहुल गांधी के खिलाफ गलत आरोप लगाए। लोकसाभ में राहुल गांधी को बोलने का और अपना पक्ष रखने का मौका भी नहीं दिया गया। ये साफ-साफ भाजपा सरकार के लोकतंत्र विरोधी और तानाशाह वाले मनोभाव को दर्शाता है।

वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का राहुल गांधी मामले पर कहा है कि राहुल ने OBC समाज का अपमान किया,क़ानून ने अपमान किया,सूरत कोर्ट का फ़ैसला ऐतिहासिक है,इस परिवार को अलग IPC चाहिए,अलग न्यायपालिका चाहिए,ये अबतक कोर्ट क्यों नहीं गये? उन्होंने कहा भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं, ऑर्डिनेंस फाड़ने वाले राहुल गांधी ख़ुद को सबसे ऊपर समझते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि राहुल ने कहा था वो दुर्भाग्य से सांसद हैं,आज मुक्ति मिल गई।

कांग्रेस के आरोप के जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा सुनियोजित साज़िश किसने रची राहुल जी पता लगाइए ,कांग्रेस में कौन आपसे छुटकारा पाना चाहता है,कांग्रेस के बड़े वकीलों ने क्यों सही राय नहीं दी। उन्होंने कहा कांग्रेस में राहुल जी आपसे किसने खेल खेल दिया? अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी सात जगह बेल पर हैं उन्होंने OBC समाज के अपमान पर माफ़ी नहीं माँगी। राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि ये बहुत पहले होना चाहिए था,राहुल गांधी लगातार अपराध करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here