राधामोहन सिंह बोले, आतंकवाद और अलगाववाद की जन्मदाता है कांग्रेस

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सीमा के निकट ऐसा होना अकल्पनीय ही नहीं शर्मनाक और चिंताजनक है। हम एक लोकतंत्र हैं और संवैधानिक उत्तरदायित्व से बने हुए स्वस्थ राजनीति में प्रतिस्पर्धा होती ही है और राजनीतिक मतभेद भी परंतु उनके चलते कर्तव्य की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।

0
630

लखनऊ / देवरिया। वरिष्ठ भाजपा नेता तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने शुक्रवार को यहां आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस आतंकवाद और अलगाववाद की जननी है तथा पंजाब में जिस तरह से वहां की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में जो खिलवाड़ किया है, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

श्री सिंह ने आज उत्तर प्रदेश के देवरिया में कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में वहां की सरकार द्वारा बड़ी चूक कई महत्वपूर्ण तथ्य एवं दस्तावेज के आधार पर यह निश्चित हो चुका है। यह कांग्रेस सरकार सरकार की घोर लापरवाही है।जिसका आज पूरा देश निन्दा कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब मे आज हर साजिश की जड़ में कांग्रेस है। आतंकवाद एवं अलगाववाद की जन्मदाता कांग्रेस है, इसीलिए कांग्रेस आज गर्त में जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here