Pegasus की जांच के लिए इजराइल ने टास्क फोर्स बनाया

इजराइल के एनएसओ ग्रुप की ओर से इन मीडिया रिपोर्ट का खंडन किया गया था एनएसओ ग्रुप के मुताबिक वह सिर्फ सरकारी एजेंसी को ही अपना सॉफ्टवेयर देता है और जो दावे किए गए हैं उसमें उसका कोई हाथ नहीं है। 

0
1680

लखनऊ / दिल्ली । पेगासस स्पाइवेयर से हो रही जासूसी से दुनिया के कई देशों मैं हलचल है भारत समेत कई देशों के बड़े नेताओं पत्रकारों और अन्य हस्तियों को इस सॉफ्टवेयर के जरिए निशाना बनाया गया। पेगासस सॉफ्टवेयर को इजरायल का एन एस ओ ग्रुप बनाता है लगातार लग रहे आरोपों के बीच इजरायल ने इस पूरे मामले की जांच के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है।

इजरायल ने वरिष्ठ मंत्रियों की एक टीम बनाई है जो इस पूरे विवाद पर नजर रखेंगे इस टीम का मुख्य फोकस इजरायल कंपनी एन एस ओ ग्रुप पर लग रहे आरोपों की जांच करना होगा साथ ही देश साइबर एक्सपोर्ट नीति को परखना होगा जानकारी के मुताबिक इस टीम में इजरायल के रक्षा मंत्रालय कानून मंत्रालय विदेश मंत्रालय और मोसाद से जुड़े लोग शामिल होंगे। 

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में एक रिपोर्टर में दावा किया था कि इजरायल के एन एस ओ ग्रुप द्वारा बनाए गए पेगासस स्पाइवेयर के जरिए दुनिया के कई बड़े नेताओं पत्रकारों और अन्य हस्तियों का फोन टैप किया गया था इसमें भारत फ्रांस पाकिस्तान सऊदी अरब समेत कई देशों के लोगों को निशाना बनाया गया था। 

एनएसओ ग्रुप की ओर से इन मीडिया रिपोर्टर का खंडन किया गया था एनएसओ ग्रुप के मुताबिक वह सिर्फ सरकारी एजेंसी को ही अपना सॉफ्टवेयर देता है और जो दावे किए गए हैं उसमें उसका कोई हाथ नहीं है। 

इन आरोपों के बीच इजरायल की लगातार खराब हो रही छवि को देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि  पेगासस जासूसी मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया जाये, इस बीच फ्रांस ने भी इसकी जांच कराने का आदेश दे दिया है इस जासूसी कांड में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो के अलावा 1000 से अधिक लोगों को निशाना बनाए जाने का दावा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here